EV 2026 पैसे रखें तैयार! नया चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने की तैयारी में बजाज, लॉन्च डेट से उठा पर्दा

EV 2026 पैसे रखें तैयार! नया चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने की तैयारी में बजाज, लॉन्च डेट से उठा पर्दा

बजाज ऑटो 14 जनवरी 2026 को नया चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है. नए मॉडल में हल्के डिजाइन बदलाव और फीचर अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे, जबकि मौजूदा बैटरी विकल्प बरकरार रहेंगे. 2026 बजाज चेतक में नया हॉरिजॉन्टल एलईडी टेललैंप मिलेगा, जो मौजूदा स्प्लिट सेटअप यूनिट की जगह लेगा. इसके अलावा कुछ और कॉस्मेटिक बदलाव भी किए जा सकते हैं.

मौजूदा लाइनअप की तरह, नया 2026 बजाज चेतक भी दो बैटरी पैक ऑप्शंस के साथ आ सकता है – 3kWh और 3.5kWh – जो क्रमशः 127 किमी और 153 किमी तक की दावा की गई रेंज देंगे.

चेतक लाइनअप में चार वेरिएंट्स
फिलहाल चेतक लाइनअप में चार वेरिएंट्स शामिल हैं – 3001, 3503, 3502 और 3501 – जिनकी कीमतें क्रमशः 99,990 रुपये, 1.02-1.05 लाख रुपये, 1.20-1.22 लाख रुपये और 1.25-1.27 लाख रुपये हैं. जहां एंट्री-लेवल 3001 वेरिएंट की टॉप स्पीड 63 किमी प्रति घंटा है, वहीं बाकी तीन वेरिएंट्स 73 किमी प्रति घंटा की अधिकतम स्पीड दे सकते हैं.

मुख्य फीचर्स
टॉप वेरिएंट में टचस्क्रीन टीएफटी डैश, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, सीक्वेंशियल ब्लिंकर्स और फ्रंट डिस्क ब्रेक जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे. बेस वेरिएंट में सिंपल डैश, साधारण एलसीडी, हिल होल्ड, रिवर्स मोड और ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं. यह इलेक्ट्रिक स्कूटर मल्टीपल राइडिंग मोड्स – इको और स्पोर्ट विद टेकपैक – के साथ आता है. भारतीय बाजार में चेतक की टक्कर, एथर, टीवीएस, हीरो वीडा और ओला जैसे ब्रांड्स के मॉडल्स से होती है.

EV सेगमेंट में लीडर
मौजूदा दौर में चेतक ब्रांड की लाइनअप में सबसे पॉपुलर मॉडल है. ओला, जो कि एक दौर में भारत का नंबर 1 ईवी ब्रांड था, चेतक की पॉपुलैरिटी के सामने ओला को भारतीय बाजार में मुश्किलों का सामना करना पड़ा और इसका नतीजा ये हुआ कि कंपनी का मार्केट शेयर लगातार गिरता चला गया. जहां एक वक्त ये ब्रांड नंबर 1 था, अब इसे टॉप 5 में भी अपनी जगह बनाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. चेतक के सस्ते वेरियंट की भी इन दिनों काफी चर्चा है. बायर्स को बेसब्री से इसका इंतजार है. चेतक का रेग्युलर मॉडल इंडिया में काफी पसंद किया जाता है और इसकी पॉपुलैरिटी को भुनाने के लिए कंपनी एक किफायती मॉडल भी लाएगी जिसके बारे में डिटेल सामने आते ही आपके साथ शेयर करेंगे.

Leave a Comment